सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ में काम करेंगी कियारा
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी, दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ अनाउंस की थी। कहा जा रहा है कि सलमान खान एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल मई में शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मुरुगादॉस करेंगे। चर्चा है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं। सिकंदर के एलान के कुछ दिनों बाद ही उन्हें साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं, कि सिकंदर में कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।’सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
