तिहाड़ में केजरीवाल से मिलने पहुंचे दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, बुधवार, 24 अप्रैल 2024। दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को तिहाड़ में बंद सीएम केजरीवाल से मुलाकात की। जेल सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच मुलाकात जेल के 'जंगला मुलाकात' कमरे के भीतर हुई, यह जगह कांच की दीवार से विभाजित है और दोनों तरफ इंटरकॉम सुविधाएं दी हुई हैं। सीएम से मिलने के बाद आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''सीएम से यह मुलाकात जंगला (ग्लास बैरियर) के माध्यम से हुई। हमने कई ऐसी चीजों पर बात की जिन पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जा सकती।'' इससे पहले 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली की तिहाड़ जेल गए थे। कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए सीएम केजरीवाल तिहाड़ की जेल नंबर -2 में बंद हैं। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने छह लोगों के नाम की लिस्ट दी है, जो जेल में उनसे मिल सकते हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
