पंजाब में संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024। पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर द्वारा संचालित संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि सितंबर 2023 में यह गिरोह तरनतारन के गांव ढोटियां में एक बैंक को लूटने के असफल प्रयास में शामिल था, जिसमें आरोपी व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल, 2024 को राजू शूटर के साथियों ने उसे सिविल अस्पताल, तरनतारन से भागने की साजिश रची थी, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी हत्या के प्रयास, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल और एक डबल बैरल बंदूक और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
