करण जौहर की स्पाई कॉमेडी में आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ,निर्माता करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्मकार करण जौहर से हाथ मिलाया है। यह एक जासूसी कॉमेडी होगी, जिसका निर्देशन आकाश कौशिक करेंगे। चर्चा है कि करण जौहर इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस स्पाई कॉमेडी फिल्म के लिए अभिनेत्री को भी फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में सारा अली खान नजर आ सकती हैं। इसी साल जून से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि, करण जौहर और गुनीत इस सबजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि स्क्रिप्ट को अच्छी तरह से तैयार किया गया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
