सामंथा रुथ प्रभु की अगली फिल्म बंगारम का जारी हुआ पोस्टर
दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध तारिकाओं में शामिल सामंथा रुथ प्रभु का कल 37वां जन्म दिन था। इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म बंगारम की निर्माताओं ने घोषणा की। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'बंगारम' का जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु लाल साड़ी पहने हाथों में बंदूक थामे दिख रही हैं। साथ ही अदाकारा ने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहना हुआ है और उनके माथे से खून टपकता दिख रहा है।
दिलचस्प बात ये है कि इसके साथ ही सामंथा ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है। सामंथा रुथ प्रभु की ये मूवी उनके फिल्म प्रोडक्शन बैनर 'तराला मूवींग पिक्चर्स' के तले बनाई जाएगी। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने एक धांसू टीजर भी जारी किया है। जिसमें बैकग्राउंड में एक कुकर फटता हुआ दिखता है। साथ ही एक टेडी बियर भी फटता नजर आता है। सामंथा रुथ प्रभु की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से बज बनने लगा है।
इधर, इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने दिलचस्प जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अदाकारा के बर्थडे के खास मौके पर उनकी अगली फिल्म का ऐलान किया गया है। जो उनके प्रोडक्शन बैनर तराला मूविंग पिक्चर्स के तले बनने वाली पहली मूवी होगी। अदाकारा ने बंगारम का पोस्टर और टीजर जारी किया है। अदाकारा की ये तेलुगु फिल्म उनके बतौर प्रोड्यूर की शुरुआत करेगी। साथ ही फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस होंगी। इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म को साल 2025 तक रिलीज करने की तैयारी है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
