अमेरिका और मैक्सिको 2027 विश्व कप की मेजबानी की दौड़ से पीछे हटे
न्यूयॉर्क, मंगलवार, 30 अप्रैल 2024। अमेरिकी सॉकर महासंघ और मैक्सिको का महासंघ 2027 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के लिए अपनी संयुक्त बोली से पीछे हट गए हैं और उन्होंने कहा है कि वे इसके बजाय 2031 टूर्नामेंट की मेजबानी की कोशिश पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अमेरिका और मैक्सिको के इस फैसले के बाद 2027 विश्व कप की मेजबानी की दौड़ में ब्राजील और जर्मनी-नीदरलैंड-बेल्जियम की संयुक्त दावेदारी है। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा की कांग्रेस बैंकॉक में 17 मई को बैठक के दौरान इन दोनों में से किसी एक दावेदारी का चयन करेगी। अमेरिकी महासंघ ने कहा कि 2031 की बोली में फीफा को पुरुष और महिला विश्व कप में समान रूप से निवेश करने के लिए कहा जाएगा। फीफा ने पिछले साल कहा था कि उसने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में 2026 पुरुष विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि में 89 करोड़ 60 लाख डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। फीफा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पिछले साल के महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 11 करोड़ डॉलर दिए थे।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
