बॉबी देओल ने कहा, मेरा भाई सनी 'सुपरमैन की तरह मजबूत'
फिल्म 'एनिमल' में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल स्ट्रीमिंग कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नवीनतम एपिसोड में नजर आए। एपिसोड के दौरान बॉबी ने खुलासा किया कि उनके भाई की पीठ की कई सर्जरी हुई, लेकिन वह अभी भी मजबूत हैं और आसानी से एक्शन सीन कर सकते हैं। बॉबी ने शेयर किया, “वास्तविक जीवन में अगर सुपरमैन जैसा कोई मजबूत व्यक्ति है, तो वह मेरा भाई है। मैंने उनसे ज्यादा ताकतवर इंसान कभी नहीं देखा। उनकी पीठ की कई सर्जरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद, जब भी उन्हें किसी भूमिका के लिए किसी को उठाने की आवश्यकता होती है, तो वह इसे आसानी से कर लेते हैं। मजेदार बात यह है कि वह ये सब ऐसे कर लेते हैं जैसे उसका कोई वजन ही नहीं है।''
2022 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लगने के बाद सनी ने अमेरिका में अपना इलाज करवाया। देओल्स के लिए साल 2023 बहुत अच्छा रहा। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, जिनमें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', जिसमें धर्मेंद्र ने अभिनय किया था, सनी देओल-स्टारर 'गदर 2' और 'एनिमल' जिसमें बॉबी ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। ''द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
