अप्रैल में टाटा मोटर्स की बिक्री 11.5 प्रतिशत बढ़कर 77,521 इकाई
टाटा मोटर्स की अप्रैल में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 77,521 इकाई हो गई। अप्रैल 2023 में यह 69,599 इकाई थी। मोटर वाहन विनिर्माता ने एक बयान में कहा, कंपनी की कुल घरेलू आपूर्ति पिछले महीने 12 प्रतिशत बढ़कर 76,399 इकाई रही जो अप्रैल 2023 में यह 68,514 इकाई थी। कुल यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने दो प्रतिशत बढ़कर 47,983 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2023 में 47,107 इकाई थी। अप्रैल 2024 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 29,538 इकाई रही, जो अप्रैल 2023 की 22,492 इकाई की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
