जल्द एक साथ दिखेंगे तीनों खान
बॉलीवुड के तीनों खान अपने बेहतरीन काम और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान, तीनों ही खानों की अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। हालांकि, इन तीनों के फैंस समेत कई लोग चाहते हैं कि एक बार तो बड़े पर्दे पर तीनों खान साथ नजर आएं। तीनों खान को बड़े पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। आमिर खान ने खुद ही तीनों खान के साथ काम करने पर मुहर लगाई है। हाल ही में, आमिर खान द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पहली बार था जब आमिर खान कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान आमिर ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ की कई बातें दर्शकों से साझा की। शो के दौरान ऑडियंस में से एक व्यक्ति ने आमिर खान से सवाल किया कि आमिर, शाहरुख और सलमान एक साथ कब नजर आएंगे।
इस पर आमिर खान ने जवाब दिया कि हम तीनों की एक साथ एक फिल्म तो बनती है।आमिर खान ने कहा कि मैं हाल ही में सलमान और शाहरुख दोनों से मिला था। मैनें दोनों से कहा कि हम फिल्म इंडस्ट्री में इतने सालों से हैं, ये ऑडियंस के लिए बड़ा गलत हो जाएगा अगर अपने करियर के दौरान हम एक फिल्म साथ में नहीं करें। उन्होंने कहा कि एक फिल्म तो बनती है। आमिर खान ने कहा कि हम तीनों की कोशिश है कि हमें अच्छी कहानी मिले, हमें अच्छे डायरेक्टर्स कहानी ऑफर करें।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
