उबर कप क्वार्टर फाइनल में जापान से हारी भारतीय महिला टीम
चेंगडू (चीन), गुरुवार, 02 मई 2024। अष्मिता चालिहा ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन युवा और अनुभवहीन भारतीय महिला टीम को उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जापान ने 3 . 0 से हराया । पी वी सिंधू के बगैर खेल रही भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में कनाडा और सिंगापुर को हराकर नॉकआउट के लिये क्वालीफाई किया था लेकिन आखिरी लीग मैच में उसे चीन ने 5 . 0 से मात दी थी । दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी चालिहा को 67 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी ने 21 . 10, 20 . 22, 21 . 15 से हराया ।
ईशारानी बरूआ को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21 . 15, 21 . 12 से शिकस्त दी । वहीं राष्ट्रीय चैम्पियन प्रिया के और श्रुति मिश्रा को दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा ने 21 . 8, 21 . 9 से हराया । भारत तीन बार 1957, 2014 और 2016 में उबर कप सेमीफाइनल में पहुंचा है । गत चैम्पियन पुरूष टीम थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में चीन से खेलेगी ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
