खामोशी देख दीवानी हो गई थीं अदिति राव
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को एक्टिंग की प्रेरणा मनीषा कोईरालाा से मिली थी। संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज हीरामंडी-दि डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस वेबसीरीज में अदिति राव और मनीषा कोइराला सहित कई अभिनेत्री ने काम किया है। अदिति राव हैदरी ने बताया है कि असली खूबसूरती मनीषा कोइराला में है। मैंने उनकी बाम्बे फिल्म देखी थी, उसके बाद तय कर लिया था कि मुझे भी एक्टिंग करनी है, फिल्मकार मणिरत्नम की हीरोइन बनना है। मनीषा की खामोशी-दि म्यूजिकल फिल्म देखी, तो लगा कि अब ये करना है। जो भी वह कर रही हैं, सब करना है। जब आप बड़े होते हुए इन रोल मॉडल्स को देखते हैं, जिन्होंने पारंपरिक छवि को तोड़ा है, रंगरूप से आगे जाकर काम किया है। कमर्शियल फिल्मों के साथ ऐसे कमाल के निर्देशकों के साथ काम किया है, जो कंटेंट वाली फिल्में बनाते आए हैं, तो प्रेरणा मिलती है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
