फिर एक साथ दिखेंगे दो महानायक
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की सुपरहिट जोड़ी फिल्म वेट्टैयन में नजर आएगी। टीजे ग्नानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म वेट्टैयन लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रह है। फिल्म के मेकर्स लाइका प्रोडक्शनस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत साथ में पोज करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी फोटो में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं। तीसरी फोटो में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत बातें करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने एक कैप्शन भी लिखा है दि टाइट्नस ऑफ इंडियन सिनेमा। सुपरस्टार रजनीकांत और शहंशाह अमिताभ बच्चन मुंबई में वेट्टैयन के सेट पर। अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अंतिम बार वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म हम में काम किया था। इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म अंधा कानून (1983) और गिरफ्तार (1985) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
