मैं मालती के लिए उसका सेफ स्पेस बनना चाहती हूँ: प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा संतुलन बना रखा है। वह अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी पूरा समय देती हैं। प्रियंका जहां अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं, वहीं वह अपने काम को लेकर भी कोई समझौता नहीं करतीं। अब प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इंडिया टुडे को एक साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने माँ होने पर खुलकर बातचीत की है।
प्रियंका ने कहा कि मुझे लगता है कि बच्चे हमसे पैदा नहीं होते, वे हमारे जरिए पैदा होते हैं, ताकि वे अपना जीवन जी सकें और इसी तरह मेरे माता-पिता ने मुझे पाला और मेरी मां ने मुझे पाला। आप जानते हैं उन्होंने हमेशा कहा कि मैं तुम्हारी सेफ स्पेस हूं। मैं मालती के लिए उसकी 'सेफ स्पेस' बनना चाहती हूं और उसे जो चाहे करने देना चाहती हूं। बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।
कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिये मालती का स्वागत किया। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह हाल ही में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में नजर आईं। उनकी अगली फिल्म एक्शन-कॉमेडी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में इदरीस एल्बा और जॉन सीना हैं। वह फ्रैंक ई फ्लावर्स की फिल्म 'द ब्लफ' में भी अभिनय करेंगी।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
