सलमान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी रश्मिका मंदाना
बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती हैं। सलमन खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ अनाउंस की थी। कहा जा रहा है कि सलमान खान एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल मई में शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मुरुगादॉस करेंगे। कहा जा रहा है कि सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म सिकंदर के लिए अभिनेत्री का नाम फाइनल हो गया है। रश्मिका मंदाना फिल्म सिंकदर में सलमान खान के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं। माना जा रहा है कि रश्मिका मंदाना सुपरस्टार सलमान खान के साथ पहली बार काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। फिल्म ‘सिकंदर’ का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
