डिप्रेशन में चली गई थीं मनीषा कोइराला
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी दि डायमंड बाजार की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं। हीरामंडी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुयी है। फिल्म में मनीषा कोईराला ने मल्लिका जान का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। मनीषा कोईराला ने बताया है कि वह हीरामंडी द डायमंड बाजार की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं। शूटिंग के दौरान उन्हें बस यही लग रहा था कि कैसे भी करके यह वक्त निकल जाए और इसके बाद अपनी सेहत पर ध्यान दिया जाए। मनीषा कोइराला ने मल्लिका जान के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की थी। उनके सामने एक चुनौती तो यही थी कि उन्हें उर्दू बोलनी नहीं आती थी। अच्छा शॉट देने के लिए मनीषा, सात घंटे तक सेट पर बैठी रही थीं। मनीषा कोईराला ने इससे पूर्व संजय लीला भंसाली के साथ वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी दि म्यूजिकल में काम किया था। इस फिल्म से संजय लीला भंसाली ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म खामोशी द म्यूजिकल में सलमान खान और नाना पाटेकर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
