सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का नया अवतार
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन के सेट से अपना इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा टाइगर श्राफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अर्जुन का अलग अवतार नजर आने वाला है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म सिंघम अगेन के सेट से एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस) फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने को मिल रही है। अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से अपना इंटेस लुक शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘शूट लाइफ!! सिंघम अगेन।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
