सरफरोश के सीक्वल में काम करेंगे आमिर खान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म सरफरोश के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म सरफरोश में आमिर खान, सोनाली बेंद्रे और नसीरउद्दीन साह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में आमिर खान ने एक आईएएस ऑफिसर की भूमिका अदा की थी। फिल्म सरफरोश को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आमिर खान और सरफरोश की टीम ने एक शानदार पार्टी रखी थी और जूहू के पीवीआर में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।
आमिर खान ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। सरफरोश 2 को लेकर आमिर खान ने कहा मैं एक बात के बारे में कमिटेड हो सकता हूं कि हम निश्चित रूप से इसके लिए सही स्क्रिप्ट और सही तरह की फिल्म के साथ आने के लिए वाकई में सीरियस होकर काम करेंगे। मेरा मानना है कि सरफरोश 2 बिल्कुल बननी चाहिए। हम सही कहानी की तरफ फोकस कर रहे हैं और जल्द ही इसकी तलाश भी पूरी हो जाएगी। यदि सब कुछ सही बैठता है तो मैथ्यू आपको इसके लिए फिर से तैयार रहना पड़ेगा। सरफऱोश के निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथ्थान ने कहा कि आमिर उत्सुक हैं मैं भी इसे बनाने की योजना बना रहा हूं, लेकिन जब तक आपको इसे करने की आजादी और विकल्प नहीं मिलेगा और यदि यह आपके लिए आनंददायक नहीं होगा तो दूसरे लोग आपकी फिल्म का आनंद कैसे उठा पाएंगे? इसके अलावा ऐसी बहुत सी स्क्रिप्ट भी नहीं हैं, जो मुझे पसंद आई हों।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
