बायोमेडिकल इक्विपमेंट मैनेजमेंट पर नेशनल सिम्पोजियम सोमवार को
जयपुर, रविवार, 12 मई 2024। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की ओर से सोमवार को ''बायोमेडिकल इक्विपमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम बूस्ट : एलिवेटिंग हॉस्पिटल सर्विसेज विद् सीमलेस रिपेयर एण्ड मेंटीनेंस एक्सीलेंस'' विषय पर नेशनल सिम्पोजियम का आयोजन किया जाएगा। सिम्पोजियम की मुख्य अतिथि आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि होंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त मिशन निदेशक श्री अरुण गर्ग, आरयूएचएस के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ विनोद जोशी, एम्स जोधपुर के प्रोफ़ेसर पंकज भारद्वाज, आरएमएससीएल की कार्यकारी निदेशक डॉ कल्पना व्यास भी शामिल होंगे। बायोमेडिकल उपकरण रिपेयर एवं मेंटीनेंस कार्यक्रम के बारे में जानकारी राज्य नोडल अधिकारी डॉ प्रेम सिंह द्वारा दी जायेगी। सिम्पोजियम में देशभर से विभिन्न राज्यों के नोडल अधिकारी, बायोमेडिकल इंजीनियर एवं विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस अवसर पर चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बायोमेडिकल उपकरणों के बेहतर प्रबंधन एवं रख रखाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
