विक्की कौशल ने पूरी की ‘छावा’ की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म छावा की शूटिंग पूरी कर ली है। विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘छावा’ का रैपअप हो गया है, जिसकी जानकारी विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें झमाझम बारिश होती दिखाई दे रही है। बारिश वाले क्लिप के साथ विक्की कौशल ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। वीडियो के साथ कैप्शन में विक्की ने लिखा, छावा की शूटिंग अविश्वसनीय रुप से भावुक और ड्रामाटिक जर्नी बिना कुछ ड्रामा के खत्म नहीं हो सकती थी। मैं इस जर्नी के बारे में बहुत कुछ कहना चाहता हूं, मैं अभी बहुत कम बता पा रहा हूं…हो सकता है कि कुछ दिनो में जब सब कुछ समझ आ जाए। अब मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मेरा दिल कृतज्ञता, प्यार और संतुष्टि से भरा है…इट्स ए रैप!!!’
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
