बॉलीवुड में गदर मचाने को तैयार JR. NTR
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अब बॉलीवुड में भी गदर मचाने के लिए तैयार हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर शोहरत की बुलंदियों पर है। जहां साउथ में वह फिल्म देवरा पार्ट 1 में नजऱ आएंगे, वहीं हिंदी में फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर ने अब अपने काम को संभालने के लिए एक टॉप एजेंसी हायर की है। यह एजेंसी उनके ऐड्स का काम तो देखेगी ही साथ ही उनके हिंदी प्रोजेक्ट्स का काम भी देखेगी। जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में अपने करियर को और आगे ले जाना चाहते हैं। वॉर 2 के ज़रिए जूनियर एनटीआर पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजऱ आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट 1 को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन कोराटाला शिवा कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 10 अक्तूबर को रिलीज होगी।यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
