बेटे की वेबसीरीज में शाहरुख खान का अहम रोल
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपने बेटे आर्यन की वेबसीरीज स्टारडम में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। आर्यन ‘स्टारडम’ नाम की एक वेबसीरीज लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टारडम की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी एडिटिंग का काम शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि शाहरुख भी स्टारडम में खास किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह की जिंदगी होती है, शाहरूख का किरदार स्टारडम में वैसा हीं है। कहा जा रहा है कि वेब सीरीज स्टारडम में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर, बॉबी देओल जैसे सितारों के भी कैमियो रोल में नजर में आ सकते हैं। इसके साथ ही शाहरूख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में भी नजर आएंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
