कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी, कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेती नजर आएंगी। 14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित (पाल्मे डीओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाडिय़ा की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक्सक्लूसिव कंटेंट फ्रांस में फ्रांस टेलीविजन पर मौजूद होगा।
फेस्टिवल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जहां पर आप इस फेस्टिवल को देख सकेंगे।इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल की थीम है- ‘मेनी वेज टू बी एन आइकन।’ इसका मतलब है, ‘एक आइकन बनने के कई तरीके।’ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इससे पहले ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर भी शामिल हो चुकी हैं।कांस के रेड कारपेट को फैशन वल्र्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं। इसके साथ ही फ्रांस को भी अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका मिलता है। ऐश्वर्या राय बच्चन वर्ष 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कान्स में शामिल होती आई हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
