17 मई को रिलीज होगी कर्तम भुगतम
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े की फिल्म कर्तम भुगतम, 17 मई को रिलीज होगी। फिल्म कर्तम भुगतम में श्रेयस तलपड़े, विजय राज और मधु की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को सोहम शाह ने निर्देशित किया है। सोहम शाह ने बताया कि फिल्म की कहानी मेरे दिमाग में कई साल पहले से थी, जब मैंने फिल्म काल बनाई थी। हालांकि तब इस फिल्म को लेकर मेरा नजरिया अलग था। कोरोना काल में जब मैंने फिल्म निर्माण के तरीके और कहानियों के प्रति दर्शकों की पसंद में बदलाव देखा, तो मेरा नजरिया पूरा बदल गया। डेढ़-दो वर्षों में मैंने फिर से इसकी स्क्रिप्ट लिखी और फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया। कर्तम भुगतम शीर्षक तो मेरे मन में पहले दिन से था, लेकिन मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं था कि पता नहीं इसको लेकर निर्माताओं और दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी। फिल्म कर्तम भुगतम 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
