शेखर सुमन फिर लाएंगे टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स
जाने-माने अभिनेता शेखर सुमन अपने सुपरहिट शो मूवर्स एंड शेकर्स को फिर से दर्शकों के बीच ला सकते हैं। शेखर सुमन इन दिनो वेबसीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार को लेकर सुखिर्यो में हैं। वेबसीरीज में शेखर सुमन के जुल्फिकार के किरदार को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं । शेखर सुमन को टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स से काफी लोकप्रियता मिली थी। चर्चा है कि शेखर सुमन एक बार फिर यह शो वापस लेकर आ रहे हैं। शेखर सुमन ने बताया कि मूवर्स एंड शेकर्स का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफार्म होगा। उनका लक्ष्य शो को बड़े पैमाने पर वापस लाना है, क्योंकि इसकी खास विरासत है। शेखर सुमन ने बताया कि वह अपने सुपरहिट हिट सीरियल देख भाई देख को भी दर्शकों के लिये फिर लाना चाहते हैं। देख भाई का निर्माण जया बच्चन ने किया था और इसमें नवीन निश्चल, शेखर सुमन,फरीदा जलाल, भावना बलसावर, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ, एनके शिवपुरी, विशाल सिंह, सतीश साह, लिलिपुट, उर्वशी ढोलकिया और नताशा सिंह सहित अन्य ने फेमस कलाकार शामिल थे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
