फिर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि प्रियदर्शन, सैफ अली खान के साथ फिल्म करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन की फिल्म थ्रिलर होगी। फिल्म में सैफ अली खान को एक अंधे शख्स का रोल निभाने का ऑफर दिया गया है। बॉबी देओल का हाल ही में साउथ की कंगुआ से नया लुक सामने आया था। अब वो एक और नयी फिल्म से जुड़ सकते हैं।
बॉबी देओल को नेगेटिव किरदारों में खूब पसंद किया जा रहा है। चर्चा है कि प्रियदर्शन ने इस फिल्म के लिये बॉबी से भी संपर्क किया गया है। इसकी शूटिंग जुलाई से आरंभ होनी है। बॉबी देओल ने फिल्म करने में इंट्रेस्ट दिखाया है। कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन की फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। यदि चीजें आगे सही तरीके से बढ़ीं तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई और अगस्त में की जाएगी। फिल्म को 40 दिनों में शूट करने का प्लान बनाया गया है।
Similar Post
-
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सा ...
-
‘मातृभूमि’ का देशभक्ति गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान को वर्दी में दिखाने वाला यह नया गाना सेना की बहादुरी, निजी ...
