धडक़न का सीक्वल बनाना चाहते हैं धर्मेश दर्शन
बॉलीवुड निर्देशक धर्मेश दर्शन अपनी सुपरहिट फिल्म धडक़न का सीक्वल बनाना चाहते हैं। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म धडक़न में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। धडक़न बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही फिल्म के सभी गाने चार्ट बस्टर साबित हुए। धर्मेश दर्शन ने बताया कि मैं ‘धडक़न’ का सीक्वल बनाने पर सोच-विचार कर रहा हूं, लेकिन ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी। यदि फिल्म का सीक्वल बना तो यह आधुनिक सिनेमा का नया रूप होगा। ‘धडक़न 2’ पर यदि आगे कुछ और बात होती है तो मैं फैंस को इसकी जानकारी जरूर दूंगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
