कांग्रेस की पौड़ी प्रशासन से नैनी डंडा मामले में हस्तक्षेप की मांग
पौड़ी, शनिवार, 18 मई 2024। उत्तराखंड कांग्रेस ने पौड़ी गढ़वाल में नैनी डांडा क्षेत्र में चक्का जाम करने की चेतावनी के मद्देनजर लोगों के आंदोलन को रोकने के लिए जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करके समस्या के तत्काल समाधान करने का आग्रह किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उन्होंने जिला अधिकारी पौड़ी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है और लोगों की चक्का जाम की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए इस पर पर तत्काल ध्यान देने और मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने लिखा, ''नैनीडांडा विकासखंड के शंकरपुर नैनीडांडा मार्ग की खस्ता हालत के चलते गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन ने इस सड़क पर अपनी बसों का परिचालन बंद कर दिया है जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। नैनी डांडा शंकरपुर संघर्ष समिति के सचिव गजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में 24 मई को स्थानीय लोगों ने चक्का जाम का एलान किया है। कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करके सड़क को दुरुस्त करवाने के साथ ही गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन के प्रबंधन को स्थानीय जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए इस मार्ग पर बस सेवा जारी रखने को कहें।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
