‘हाउसफुल 5’ में होगी अर्जुन रामपाल की एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की एंट्री हाउसफुल 5 में हो सकती है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की चर्चा काफी समय से हो रही थी। हाउसफुल 5 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के बाद अब अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो सकती है।हाउसफुल के पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल नजर आए थे। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। यह फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5 , 06 जून 2025 को को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
