तेलंगाना में शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू
हैदराबाद, सोमवार, 20 मई 2024। तेलंगाना स्कूल शिक्षा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2024 सोमवार को पूरे राज्य में शुरू हो गयी। राज्य में पहली बार, टीईटी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। टीईटी परीक्षाएं दो जून तक चलेंगी, जिसमें प्रतिदिन दो सत्र होंगे। पहला सत्र सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र अपराह्न दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आयोजित किये गये हैं। इस साल, 2,86,386 अभ्यर्थियों ने टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जिसमें 48,582 सेवारत शिक्षक शामिल हैं। पहले पेपर के लिए 99,958 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि दूसरे पेपर के लिए 1,86,428 लोगों ने आवेदन किया है। राज्य में कुल 80 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये हैं, जिनमें मेडचल मलकाजगिरी जिले में सबसे अधिक 25 केंद्र हैं, और रंगा रेड्डी जिले में 17 केंद्रों के साथ दूसरे स्थान पर है। पुलिस विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
