एसआईआई ने अफ्रीका को मलेरिया के टीके का निर्यात शुरू किया
टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को कहा कि उसने अफ्रीका को मलेरिया वैक्सीन ‘आर21/मैट्रिक्स-एम’ का निर्यात शुरू कर दिया है। एसआईआई ने बयान में कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और नोवावैक्स के मैट्रिक्स-एम एडजुवेंट के सहयोग से विकसित टीका – आर21/मैट्रिक्स-एम स्थानीय क्षेत्रों में मलेरिया के खिलाफ बच्चों के लिए दूसरी अधिकृत मलेरिया वैक्सीन है। कंपनी ने बताया कि शुरुआती खेप मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) को भेजी जा रही है। इसके बाद आने वाले दिनों में दक्षिण सूडान और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसे अन्य अफ्रीकी देशों को भी टीके भेजे जाएंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
