दीक्षा की फॉर्म में वापसी, प्रणवी और त्वेसा के साथ संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर
ब्रेंडनबर्ग (जर्मनी), सोमवार, 20 मई 2024। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर फॉर्म में वापसी करते हुए यहां 2024 अमुंडी जर्मन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में हमवतन प्रणवी उर्स और त्वेसा मलिक के साथ संयुक्त रूप से 24वं स्थान पर रहीं। दीक्षा ने अंतिम दौर में 67 के स्कोर से कुल एक अंडर 287 का स्कोर बनाया। पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं प्रणवी ने अंतिम दौर में 69 जबकि त्वेसा ने 71 का स्कोर बनाया। जर्मनी की एलेक्सांद्रा फर्स्टर्लिंग ने प्ले ऑफ में अपनी करीबी मित्र ऐमा स्पिट्ज को दूसरे प्ले ऑफ होल में पछाड़कर खिताब जीता।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
