सावी : ए ब्लडी हाउसवाइफ का ट्रेलर जारी
अनिल कपूर, हर्षवर्धन राणे और दिव्या खोसला की थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 'सावी : ए ब्लडी हाउसवाइफ' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया। यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मई की शुरुआत में इसका टीजर जारी किया गया था। 'सावी' में दिव्या और अनिल का खतरनाक अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। 1 मिनट 52 सैकंड के ट्रेलर की शुरुआत दिव्या से होती है। दिव्या एक वीडियो रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप सब यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं, लेकिन यह पूरी कहानी नहीं है। इसके बाद देखने को मिलता है कि कैसे सावी (दिव्या) परिवार के साथ खुशी-खुशी रहती हैं, लेकिन फिर उनके पति हर्षवर्धन को पुलिस खून और ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में बंद कर देती है। दिव्या जानती है कि वह बेगुनाह है और उसे बाहर निकालने के लिए लॉकअप तोड़ने का प्लान बनाती है। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अभिनय देव और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
