‘सिंघम अगेन’ में धमाल मचाएगी बाप-बेटे की जोड़ी
बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्रॉफ और उनके पुत्र टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स इस फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अब जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म की टीम को जॉइन कर लिया है और कश्मीर में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। ‘बागी 3’ में एक साथ काम करने के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें पिता और बेटे यानी जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ एक साथ काम करने वाले हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
