पुष्पा-2 द रूल से जारी हुआ दूसरे गीत अंगारों का प्रोमो
मैथरी मूवी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत बहुप्रतीक्षित और चर्चित 'पुष्पा 2: द रूल' का निर्माण किया है। यह फिल्म अपने पहले भाग से कहीं ज्यादा बड़ी और बड़े बजट में बनाई गई है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने इसका एक टीजर और गीत पुष्पा-पुष्पा को जारी किया था। फिल्म के निर्माताओं द्वारा बुधवार 22 मई को रश्मिका मंदाना का श्रीवल्ली पोस्टर जारी किया, जिसमें दूसरे गाने की घोषणा की गई थी। आज निर्माताओं ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए फिल्म के दूसरे गीत 'अंगारों' (द कपल सॉन्ग) का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
दरअसल मेकर्स ने फिल्म के सेट से रश्मिका मंदाना का ‘श्रीवल्ली’ लुक दिखाते हुए एक दिलचस्प टीज़र जारी किया है। प्रोमो से पता चलता है कि ये गाना 'सामी सामी' की तरह एक रोमांटिक नंबर होने वाला है। जिसमें अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज और रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली के बीच प्यार देखने को मिलने वाला है। इस गीत को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है, बोल चंद्र बोस ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने इसे गाया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "द कपल सॉन्ग अनाउंसमेंट वीडियो पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की पॉपुलैरिटी हर जगह दिखाई दे रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर दर्शकों में उत्साह हर दिन बढ़ता जा रहा है। अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2: द रूल' की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
