मुंज्या का ट्रेलर आया सामने
अभिनेत्री शरवरी वाघ तीन साल के लम्बे अंतराल के बाद एक बार फिर से सिनेमाई परदे पर वापसी करने जा रही हैं। शरवरी इन दिनों अपनी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर चर्चाओं में हैं। निर्माताओं ने आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। तीन दिन पहले इसका टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया था। इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का है। निर्माता दिनेश विजान इससे पहले स्त्री, भेड़िया, रूही सरीखी हॉरर कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। 'मुंज्या' में शरवरी के साथ अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में ‘मुंज्या’ का कहर देखने को मिला है।
ट्रेलर में चेटूकवाड़ी जगह की कहानी दिखाई गई है, यह जगह शापित है और जहां पर ‘मुंज्या’ की अस्थियां गढ़ी हैं, वह भी शापित है। ‘मुंज्या’ किसी ‘मुन्नी’ से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। वह अपनी ये आखिरी इच्छा पूरा करना चाहता है। फिल्म में डर के साथ-साथ हंसी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। ‘मुंज्या’ सिर्फ सनसेट के बाद ही आता है।
निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, “मुन्नी के लिए मुंज्या जान दे भी सकता है और ले भी सकता है।” इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेश चांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है। यह फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि शरवरी की पिछली फिल्म 'बंटी और बबली 2' थी, जो 2021 में रिलीज हुई थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
