आपके जीवन को बदल देंगे भगवान बुद्ध के ये अनमोल विचार
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल स्थित लुंबिनी में 563 वीं ईसा पूर्व में एक राजपरिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम सिद्धार्थ था। गौतम बुद्ध ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण एवं ध्यान में लगा दिया था। भगवान बुद्ध ने शांति,भाईचारे और करुणा का शाश्वत संदेश पुरे विश्व को दिया था। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने जीवन में प्रकाश चाहते हैं तो गौतम बुद्ध के इन अनमोल विचारों को जीवन में सम्मिलित करें। आइये आपको बताते है गौतम बुद्ध के प्रेरक विचार।
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
- जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
- इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है। कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं।
- व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है।
- भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में खुश रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है।
- जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है, ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है। खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं। कभी कम नहीं होती हैं।
- बुद्ध के मुताबिक, जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, किन्तु बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचाता है।
- किसी विवाद में हम जैसे ही क्रोधित होते हैं हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं, और अपने लिए प्रयास करने लगते हैं।
- सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियां कर सकता है, पहली या तो पूरा रास्ता न तय करना, दूसरी या फिर शुरुआत ही न करना।
- जीवन में आप चाहें जितनी अच्छी-अच्छी पुस्तकें पढ़ लो, कितने भी अच्छे शब्द सुनो, लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा।
- जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से अधिक महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है।
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
