दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आग लगने से 12 झुग्गियां जलकर खाक
नई दिल्ली, शनिवार, 25 मई 2024। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चिल्ला खादर इलाके में आग लगने से कम से कम 12 झुग्गियां जलकर खाक हो गयी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल के लिए भेजा गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दमकल की गाड़ियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब एक घंटे का वक्त लगा। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
