कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन का पहला गीत जारी
कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी थी। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी। इसके बाद से ही फैंस कार्तिक की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चंदू चैंपियन' आगामी महीने 14 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पाटेकर की जिन्दगी पर आधारित है।
इसके लिए कार्तिक ने जबरदस्त मेहनत की है और उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई उनकी दाद दे रहा है। हाल ही 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब निर्माताओं ने आज शुक्रवार (23 मई) को इसका पहला गाना 'सत्यानास' जारी कर दिया है। इसे मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने में कार्तिक जबरदस्त नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने को शेयर करने के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “आ रहा है आपका चैंपियन #सत्यानास करें, प्रस्तुत है मेरा पहला ट्रेन गीत, जो सभी पडोसिस को समर्पित है। इससे आप नाचने लगेंगे और आपका पागलपन भी!! #चंदूचैंपियन #14जून।” फिल्म फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन को पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्तिक ने मुरलीकांत का किरदार निभाया है। यह फिल्म 14 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसमें भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
