संतोष सिवन सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक कांस फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी के लिए पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। संतोष सिवन को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘सिनेमैटोग्राफी’ में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स एक्सिलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रीति जिंटा ने संतोष सिवन को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स एक्सिलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस दौरान भारत के राजदूत जावेद अशरफ भी मौजूद रहे। संतोष सिवन ने ही प्रीति ङ्क्षजटा की पहली फिल्म ‘दिल से’ शूट की थी। पुरस्कार प्राप्त करने पर सिवन ने कहा, यह मेरी जिंदगी का खूबसूरत दिन है। इस पुरस्कार को पाने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल से अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मैं केरल से हूं और यहां की संस्कृति को मैंने बारीकी से जाना है। मलयालम इंडस्ट्री से मैंने कुछ बातें सीखी, जिनके बिना सिनेमैटोग्राफी नहीं होती। वहां से मैं तमिल और ङ्क्षहदी से हॉलीवुड में शिफ्ट हो गया।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
