इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का शानदार मौका, ये लोग करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के पदों के बहाली निकाली है. कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. इंडियन ऑयल के इस भर्ती के जरिए कुल 30 पदों पर बहाली की जा रही है. जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, वे 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. यदि आप भी इंडियन ऑयल में काम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
आवश्यक योग्यता:-
कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल 40% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए. तभी वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे.
आयुसीमा:-
इंडियन ऑयल में जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया:-
इंडियन ऑयल के इस भर्ती के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:-
इंडियन ऑयल भर्ती 2024 के लिए जो भी इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आवेदन कर रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें तथा इसे संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ तय समय तक या उससे पहले भेज दें.
Similar Post
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
