सिंगापुर ओपन प्री क्वार्टर फाइनल में मारिन से हारी सिंधू
सिंगापुर, गुरुवार, 30 मई 2024। पी वी सिंधू को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी कैरोलिना मारिन के खिलाफ 18 . 15 की बढत बनाने के बाद सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा । पिछले सप्ताह थाईलैंड ओपन में उपविजेता रही सिंधू ने एक घंटे आठ मिनट तक चला बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 का यह मुकाबला 21 . 13, 11 . 20, 20 . 22 से गंवाया । डेनमार्क ओपन सेमीफाइनल में हुई बहस के बाद दोनों खिलाड़ी सात महीने में पहली बार एक दूसरे का सामना कर रही थी । पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मारिन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार छह अंक बनाये और 17 . 7 की बढत बना ली । इसके बाद सिंधू को वापसी का मौका नहीं देकर मैच को निर्णायक गेम तक खींचा । निर्णायक गेम में सिंधू ने बढत बनाई लेकिन मारिन ने वापसी करके जीत दर्ज की । यह सिंधू के खिलाफ 17 मैचों में उनकी 12वीं जीत थी ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
