सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकवादियों की तलाश शुरू की
पुंछ/जम्मू, शुक्रवार, 31 मई 2024। सुरक्षा बलों और पुलिस ने संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की खबरें मिलने के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जिले के डेरा की गली-बफलियाज इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में करीब तीन हथियारबंद लोगों को देखा गया और संदिग्ध आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चिन्हित स्थान के आसपास के पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
