Tripti Dimri ने पछाड़ दिए दिग्गज एक्टर
बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी आइएमडीबी की पिछले दशक की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली भारतीय सितारों की लिस्ट में टॉप 20 में शामिल हो गई हैं। तृप्ति डिमरी आइएमडीबी की पिछले दशक की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली टॉप 100 भारतीय सितारों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं और इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली सबसे नई अदाकारा बन गई हैं। उन्होंने श्रेयस तलपड़े के निर्देशन में बनी पोस्टर बॉयज़ (2017) में सनी देओल, बॉबी देओल और तलपड़े के साथ अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद, उन्होंने इम्तियाज़ अली की लैला मजनू (2018) में अपनी भूमिका के लिए ध्यान आकर्षित किया। बाद में उन्होंने बुलबुल (2020) और क़ला (2022) जैसी कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ओटीटी फि़ल्मों में भी अभिनय किया।
वह हाल ही में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ब्लॉकबस्टर एनिमल (2023) में भी नजऱ आईं। यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है, क्योंकि तृप्ति ने सिर्फ़ छह साल के करियर में कई दिग्गज अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। आईएमडीबी ने पिछले दशक के शीर्ष 100 सर्वाधिक देखे गए भारतीय सितारों की वैश्विक सूची जारी की, जिसमें दीपिका पादुकोण शीर्ष स्थान पर रहीं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान भी शीर्ष दस में हैं। दीपिका पादुकोण के बाद दूसरे स्थान पर शाहरुख खान, तीसरे पर ऐश्वर्या राय बच्चन, चौथे पर आलिया भट्ट और पांचवें पर इरफान खान हैं। इस सूची में आमिर खान छठे, सुशांत सिंह राजपूत सातवें, सलमान खान आठवें, ऋतिक रोशन नौवें और अक्षय कुमार दसवें स्थान पर हैं। कैटरीना कैफ 11वें स्थान पर हैं, जबकि तृप्ति डिमरी 15वें स्थान पर हैं। रणबीर कपूर 17वें और रणवीर सिंह 19वें स्थान पर हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
