कपिल के शो में नजर आएंगे राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पिछले हफ्ते अनिल कपूर और फराह खान ने दर्शकों को हंसाने में सफलता प्राप्त की थी। अब कॉमेडियन कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दसवें एपिसोड के साथ और ज्यादा मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। आने वाले एपिसोड में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' स्टार राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर दर्शकों को अपनी बातों से हंसाने का प्रयास करेंगे।
हाल ही में मेकर्स ने इस नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। कपिल शर्मा के शो का प्रोमो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा- हंसी से सिक्सर के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि मिस्टर एंड मिसेज माही यानी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव कपिल और उनकी गैंग से मिलने आ रहे हैं। कपिल के इस शो को आज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा। रात 8 बजे से 9 के मध्य दर्शक इसे देख सकेंगे।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया, उसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के साथ कपिल शर्मा के साथ मंच शेयर करते हुए एक हंसी-भरा एपिसोड दिखाया गया। वीडियो की शुरुआत जाह्नवी के सेट पर गेम खेलने से होती है। कपिल ने मजाकिया अंदाज में राजकुमार से पूछा, जो पहले फिल्म 'रूही' में जाह्नवी के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने एक भूत का किरदार निभाया था, क्या उन्होंने उन्हें अपनी पिछली फिल्म में भूत के रूप में ज्यादा डराया था या 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में एक पत्नी के रूप में।
राजकुमार मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, 'प्यार में चाहे भूत हो या पत्नी, सब एक ही है। वहीं इसके बाद कपिल जाह्नवी के लिए एक सेगमेंट पेश करते हैं जहां कई लोग एक्ट्रेस को इंप्रेस करने का ट्राई करते हैं। कपिल जाह्नवी की खिंचाई करते हुए ये भी पूछते हुए नजर आते हैं कि 'आप सेम इंटरेस्ट का लाइफ पार्टनर चुनेंगी या जिस शिखर पर आप हैं...' जाह्नवी कपिल की इतनी बात सुनते ही शरमा जाती हैं। बता दें जाह्नवी शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। कपिल के शो का नया एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ ट्रेलर के व्यूज हुए 17.5 करोड़ के पार
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ‘ माइथ्री मूवी मेकर्स’ व &lsq ...
-
मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार
अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर ...
-
'लुटेरी दुल्हन' में पूजा गौर बनीं निडर इंस्पेक्टर
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्रा पूजा ...
