जम्मू-कश्मीर में स्लेज सवार का शव थाजवास ग्लेशियर से मिला
श्रीनगर, सोमवार, 03 जून 2024। जम्मू-कश्मीर में गंदेरबल जिले के पर्यटक स्थल सोनमर्ग में थजवास ग्लेशियर का एक हिस्सा ढहने के बाद लापता स्थानीय स्लेज सवार का शव सोमवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान हकनार गुंड निवासी मंजूर अहमद खान के रूप में हुयी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को सोनमर्ग के सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को सुरम्य सोनमर्ग में थाजवास ग्लेशियर का एक हिस्सा ढह गया, जिसके दौरान स्लेज सवार और दो पर्यटक गिर गए। घटना के बाद पर्यटकों को लोगों ने तुरंत बचा लिया गया।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
