राहुल गांधी को देश का नेतृत्व करना चाहिए: संजय राऊत
मुंबई, मंगलवार, 04 जून 2024। शिव सेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राऊत ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह से लाेकसभा चुनाव के दौरान संघर्ष किया है सबकी इच्छा है कि उन्हें देश का नेतृत्व करना चाहिए। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में इंडिया समूह को जोरदार सफलता मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री राऊत ने संवाददाताओं से कहा, ''कांग्रेस पूरे देश में आगे जा रही है । कांग्रेस ने अगर सौ का आंकड़ा पार कर लिया तो समझ लो इंडिया ब्लॉक जीत गया। कांग्रेस उससे भी आगे जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के जो नतीजे आ रहे हैं तो कांग्रेस 150 तक भी जा सकती है और कांग्रेस की 150 सीट आ जाती हैं तो देश का पूरा चित्र ही बदल जायेगा। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा , ''यदि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो प्रधानमंत्री उनका होगा। ये देश की इच्छा है कि जिस तरह से राहुल गांधी ने संघर्ष किया है तो उन्हें देश का नेतृत्व करना चाहिए।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
