भारत ने रामोजी राव के निधन से मीडिया जगत की एक बड़ी हस्ती को खो दिया: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, शनिवार, 08 जून 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”रामोजी राव के निधन से भारत ने मीडिया और मनोरंजन जगत के एक दिग्गज व्यक्ति को खो दिया। मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में क्रांति लाने वाले राव का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एक नवोन्मेषी उद्यमी के रूप में उन्होंने समाचार पत्र और चैनलों की शुरुआत की। इनमें ईनाडु समाचार पत्र, ईटीवी समाचार नेटवर्क और रामोजी फिल्म सिटी शामिल है। राष्ट्रपति ने कहा, ” उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वह एक सफल व्यक्ति थे क्योंकि उनका दृष्टिकोण समाज से जुड़ा था। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
