जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ की रिलीज डेट फाइनल
बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा, 15 अगस्त को रिलीज होगी। निखिल आडवाणी निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म हैं, जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है।जॉन अब्राहम की इस फिल्म में दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन होंगे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी चौंका देने वाली होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में नजर आएंगे। वेदा 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, ‘वेदा’ का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
