लाइफ में वही लोग होने चाहिएं, जो आपको प्यार करें
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है। हालांकि अभी तक न तो मलाइका और न ही अर्जुन की तरफ से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है। लेकिन अब मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर काफी चर्चा हो रही है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं ब्रेकअप के बाद यह मलाइका के दिल की बात तो नहीं।
दरअसल, मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, सिर्फ वही लोग आपकी लाइफ में डिजर्व करते हैं, जो आपको प्यार देते हैं और आपकी रिस्पेक्ट करते हैं। कुछ दिनों पहले जब ब्रेकअप की खबर आई तब मलाइका के मैनेजर ने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि अब भी दोनों साथ हैं। बता दें कि साल 2019 में मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। हालांकि दोनों साल 2018 से रिश्ते में थे। अर्जुन के बर्थडे पर दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
