सलमान खान 18 जून से शुरू करेंगे फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग
सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग 18 जून से शुरू करने वाले हैं। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिकंदर में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से प्रसिद्धि पाने वाले ए आर मुरुगादॉस करेंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ द्वारा किया जाएगा और यह फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘पुष्पा: द राइज’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में नजर आएंगी। रश्मिका पहली बार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। निर्माताओं के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत एक एक्शन सीन से होगी। इससे पहले सलमान खान बड़े पर्दे पर 2023 की फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखाई दिए थे। रश्मिका भी पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आईं थीं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
